उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

सियाशरण पाण्डेय बने राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव

सियाशरण पाण्डेय बने राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव

कुबेरस्थान। विधानसभा फाजिलनगर के मधुरिया गांव निवासी सियाशरण पाण्डेय को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश सचिव के रूप में मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई है।
रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी के निर्देशानुसार सियाशरण पाण्डेय को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से की गई है।
सियाशरण पाण्डेय प्रदेश सचिव बनाये जाने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। सिंहासन गुप्ता, राजभवन राय, अरविंद सिंह, भोला प्रसाद, सुरेश शाही, रणजीत पाण्डेय, राघवेंद्र राव, सागर बाबू, राणा सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है। सभी ने उम्मीद जताई कि सियाशरण पाण्डेय अपनी कार्यक्षमता और निष्ठा से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
इस दौरान सियाशरण पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा। मेरा उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने यह भी कहा कि वे किसानों, मजदूरों और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!