नई दिल्ली स्टेशन पर अव्यवस्था चरम पर, यात्री घंटों खड़े रहने को मजबूर

नई दिल्ली स्टेशन पर अव्यवस्था चरम पर, यात्री घंटों खड़े रहने को मजबूर
नई दिल्ली और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर हालात अत्यंत खराब हो चुके हैं। बिहार जाने वाली अधिकांश ट्रेनें 3 से 12 घंटे तक की देरी से चल रही हैं, जिससे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बेकाबू हो गई है। प्लेटफॉर्म पर बैठने तक की जगह नहीं है, और यात्री घंटों खड़े रहने को मजबूर हैं।
स्थिति इतनी गंभीर है कि लोग सीढ़ियों, फ्लाईओवर और फुटओवर ब्रिज पर बैठकर या खड़े होकर समय काट रहे हैं। इससे न केवल स्टेशन पर अव्यवस्था फैली हुई है, बल्कि आने-जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे प्रशासन यात्रियों को सही समय की जानकारी देने में असफल साबित हो रहा है। यात्री बच्चों और बुजुर्गों के साथ परेशान हैं और हालात से बेहद नाराज हैं। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए और स्टेशन पर व्यवस्था सुधारी जाए।