राष्ट्रीय मौसम विज्ञान ओलंपियाड में कुशीनगर का छात्र विवेक हिमाँचल प्रदेश में प्रथम।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान ओलंपियाड में कुशीनगर का छात्र विवेक हिमाँचल प्रदेश में प्रथम।
कुशीनगर तमकुही क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग निवासी हैं विवेक गुप्ता।
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 13/14 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय मौसम विभाग ओलंपियाड में सेवरही विकास खण्ड के तरया सुजान थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग ग्राम निवासी विवेक कुमार गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम ऊंचा किया है।
हिमांचल प्रदेश राज्य के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सोलन से चयनित छात्र विवेक कुमार ने पूरे हिमाँचल प्रदेश राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित और रोशन किया है। साथ ही अपनी प्रतिभा के चमक से सबको आह्लादित किया है।
14 जनवरी को भारत मंडप नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र विवेक कुमार ने मौसम विज्ञान विभाग में मौसम विज्ञान के महानिदेशक तथा विश्व मौसम विज्ञान संगठन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि डॉक्टर मृत्युंजय महापात्र द्वारा अवार्ड एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अपने छात्र को इस उड़ान से जहां शिक्षकों में खुशी की लहर है वहीं अन्य छात्रों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रधानाचार्य ने इस पर आपार प्रसन्नता व्यक्त की है और विवेक के उज्जलव भविष्य की कामना करते हुए माता अनिता देवी और पिता अंजय कुमार दादी कौशल्या देवी को बधाई दिया है। उल्लेखनीय है कि विवेक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के बसडिला बुजुर्ग के मूल निवासी हैं। विवेक अपनी दो बहनों सविता गुप्ता और अनामिका गुप्ता से छोटे हैं और हिमाँचल के सोलन में रह कर अपनी शिक्षा पूरी कर रहें हैं। इस पर क्षेत्र वासियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।